
शिवराज यादव / हरिद्वार / रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार ने संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने और स्थान बदल-बदलकर चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आबकारी रोड, रुड़की पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कार्तिक पुत्र अमित कुमार, निवासी गली नंबर 9, कृष्णा नगर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार तथा हर्ष पुत्र जगपाल सिंह, निवासी आजाद नगर, पनियाला रोड, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल दो अवैध तमंचे 315 बोर बरामद किए हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुमन सिंह और कांस्टेबल गुलबहार शामिल रहे।
