
शिवराज यादव / हरिद्वार / ज्वालापुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 और 26 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को आरोपी पुराना रानीपुर मोड़ के पास आपस में उलझ रहे थे और लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज पुत्र करण सिंह निवासी विष्णु गार्डन, थाना कनखल, हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष, आर्यन पुत्र संजीव निवासी विष्णु गार्डन, थाना कनखल, हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष तथा एकाक्ष पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी विवेक विहार कॉलोनी, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल राजपाल और होमगार्ड आकाश शामिल रहे।
