
शिवराज यादव / हरिद्वार / बहादराबाद। मुख्यमंत्री उतराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा माद्क पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त क्रम में ANTF व थाना बहादराबाद की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शुक्रवार 09 जनवरी को चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर बहादराबाद से अभियुक्त गुफरान पुत्र गफ्फार, निवासी नगला इमरती, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, जिला हरिद्वार को 26 ग्राम अवैध स्मैक व 01 इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त…
गुफरान पुत्र गफ्फार, निवासी नगला इमरती, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, जिला हरिद्वार।
बरामद माल…
01- अवैध स्मैक 26 ग्राम।
02- इलैक्ट्रानिक तराजू 01
03- एक्टिवा रजि. नं.- UK07FW/1357
आपराधिक इतिहास अभियुक्त गुफरान…
01- मु.अ.सं.-783/21 धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली रुड़की।
02- मु.अ.सं.-92/23 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली मंगलौर।
03- मु.अ.सं.-29/25 धारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना डोईवाला।
पुलिस टीम…
01- व.उ.नि. नितिन बिष्ट।
02- उ.नि. अमित नौटियाल, चौकी प्रभारी कस्बा।
03- का. मुकेश नेगी।
