
हरिद्वार / सिडकुल। थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हुड़दंग और शोर-शराबा कर राहगीरों को परेशान कर रहे दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दोनों युवक सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे थे, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन चेतावनी के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों में शुभम (23 वर्ष) पुत्र रामकुमार निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार तथा टीकम सिंह पुत्र स्वर्गीय छत्रपाल निवासी महमूदपुर, थाना हेमपुर दीपा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी रोशनाबाद सिडकुल शामिल हैं।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा और हेड कांस्टेबल विनोद चौहान की टीम ने अंजाम दिया।
