
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देश में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थों (अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि) एवं चोरों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 को पुलिस टीम थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थी। इसी दौरान मु.अ.सं. 143/26 में वांछित चल रहे आरोपी विपुल पवार पुत्र सुशील पवार निवासी बांकला थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को लट्ठरदेवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया तथा उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, कांस्टेबल अजय और होमगार्ड रवि शामिल रहे।
