
शिवराज यादव / हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.800 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार सप्लायर की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस की टीम 4/5 जुलाई 2026 की रात सरकारी बस वर्कशॉप से रेलवे कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक टिबड़ी फाटक की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम रोहित सैनी पुत्र संजय सैनी निवासी शांति विहार कॉलोनी, लाल मंदिर, ज्वालापुर तथा पीछे बैठे युवक ने मोहित सैनी पुत्र स्व. संजय सैनी निवासी शांति विहार कॉलोनी, नियर लाल मंदिर, ज्वालापुर बताया।
तलाशी के दौरान रोहित सैनी के बैग से 5.160 किलोग्राम तथा मोहित सैनी के थैले से 4.640 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 9.800 किलोग्राम अवैध गांजा और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना निवासी एक व्यक्ति से बहादराबाद टोल प्लाजा के पास प्राप्त किया था। पुलिस अब सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है।
दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपित
मोहित सैनी पुत्र स्व. संजय सैनी, निवासी शांति विहार कॉलोनी, नियर लाल मंदिर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार।
रोहित सैनी पुत्र संजय सैनी, निवासी शांति विहार कॉलोनी, लाल मंदिर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार।
बरामदगी
9.800 किलोग्राम अवैध गांजा
हीरो होंडा मोटरसाइकिल
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार
अपर उपनिरीक्षक भरत सिंह
कांस्टेबल जीवन तिवारी
कांस्टेबल रंजीत सिंह (एएनटीएफ)
कांस्टेबल नितुल यादव (एएनटीएफ)
