
राजकुमार / हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने कहा है कि विभाजन के दर्द को भुलाया नही जा सकता। लाखों लोग अमानवीय नफ़रत की हिंसा के शिकार हुए और अपनी जान गँवाई उन्ही लोगों के संघर्ष और बलिदानों की स्मृति में 14 अगस्त को विभाजन की भयावता स्मरण दिवस का आयोजन होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री, प्रदीप बत्रा, मंत्री मदन कौशिक, मंत्री सतपाल महाराज सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने पदाधिकारियों के साथ प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया उत्तरांचल पजाबी महासभा एवं उत्तराखंड सरकार के सयुंक्त तत्वाधान में महामंडलेश्वर श्री धर्मदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन आगामी 14अगस्त को स्थानीय प्रेम नगर आश्रम में होगा। विभाजन के कारण अपनी जान गँवाने वाले और अपनी जड़ो से विस्थापित होने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, राम अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, जगदीश लाल पाहवा, प्रदीप कालरा, राम ओबराय, शिवम, कमल मनचंदा, शालू आहूजा, रेनू अरोड़ा, मिन्नी पुरी, आयुषी टंडन के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
