
शिवराज यादव / हरिद्वार। प्रचलित चारधाम यात्रा के मद्देनजर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भीमगोडा बैरियर के पास टैम्पो/ई-रिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ा कर जाम की स्थिति बनाने व यात्रियों एवं आम जनमानस को परेशानी पहुंचाने संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाया गया।
जिनके द्वारा भीमगोडा बैरियर से लेकर खड़खड़ी, सप्तऋषि तक जो भी टैम्पो/ई-रिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करने व बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने पर कुल 27 टैम्पो/ई-रिक्शा को सीज़ किया गया एवं 36 वाहनो के चालकों का मौके पर ही अन्तर्गत धारा-एमवी एक्ट के तहत चालान कर 19500/-रुपये संयोजन शुल्क जुर्माना वसूला गया।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
