
शिवराज यादव / हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2.088 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21/22 जुलाई की रात गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम चमगादड़ टापू से अंडरपास की ओर जा रही थी। इसी दौरान अंडरपास के नीचे एक युवक बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह लालजीवाला ग्राउंड की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उसके बैग से 2.088 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर गांजे का वजन 2.088 किलोग्राम पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ गंजू पुत्र करतार सिंह, निवासी बैराज कॉलोनी, मायापुर, कोतवाली नगर, हरिद्वार बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल अजीत तोमर और प्रकाश खनेड़ा शामिल रहे।
