कोटद्वार । बॉलीवुड के किंग खान की कमबैक फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का विरोध पूरे देश में हो रहा है। इसके गाने ‘बेशर्म रंग’ पर सोशल मीडिया से लेकर राजनितिक गलियारों तक बवाल होने के साथ ही हिंदू संगठन भी इसको लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। शनिवार को कोटद्वार में हिंदू युवा वाहिनी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उक्त फिल्म को रिलीज न करने की मांग की है । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपिका ने ‘पठान’ में भगवा रंग की बिकनी पहनकर साधु-संत ही नहीं बल्कि राष्ट्र के रंगों का भी अपमान किया है। उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है । कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का अपमान करते रहे हैं और यह बहुत ही दुखद है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर फिल्म में भगवा रंग के इस्तेमाल की जरूरत क्या है । इस अवसर पर राजेश जदली, हार्दिक सिंह, दीपक बजरंगी, प्रशांत बिष्ट, गौरव कोटनाला, सौरव, अजय नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
