
राजकुमार / हरिद्वार / रोशनाबाद। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशन में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देख-रेख में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महिला हेल्पलाइन रुड़की में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों व दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुना गया व 03 परिवारों को टूटने से बचाया गया एवं 01 प्रकरण में सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई।
बैठक में मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर अरूण कुमार, समाजशास्त्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता रीमा साहीम, समाज सेविका रंजना शर्मा (प्रधानाचार्य), प्रभारी महिला हेल्पलाइन रुड़की उ.नि. एकता ममगाई, महिला कांटेबल सुनैना द्वारा प्रतिभाग किया गया।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
