
शिवराज यादव / हरिद्वार। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ.वी. मुरगेशन प्रचलित कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। डॉ.वी. मुरगेशन द्वारा सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम के भ्रमण के पश्चात सीसीटीवी कंट्रोल से जिले के विभिन्न स्थानों का यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया गया।
मौके पर मौजूद एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा ADG L/O को वर्तमान में लागू यातायात प्लान, हाइवे व कांवड़ पटरी की मौजूदा स्थिति तथा अब तक जल उठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके कांवड़ियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ.वी. मुरगेशन द्वारा एसएसपी हरिद्वार व एसपी ट्रैफिक निशा यादव को डाक कांवड़ में आ रहे वाहनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ के मुताबिक ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान एक्टिवेट करने, पार्किंग से वाहनों की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
