
शिवराज यादव / हरिद्वार / झबरेड़ा। कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को खुलेआम धमकियां देने वाले आरोपितों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने 5 अगस्त 2026 को इकबालपुर-तांशीपुर रोड स्थित हीराहेड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपित…
शुभम पुत्र सुभाष कुमार, निवासी भिस्तीपुर, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।
शिवम पुत्र प्रताप, निवासी ग्राम मझौल, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।
शुभम का आपराधिक इतिहास…
मुकदमा संख्या 132/2026, धारा 3/25 (1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार।
मुकदमा संख्या 264/2021, धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना गंगनहर, हरिद्वार।
मुकदमा संख्या 725/2023, धारा 307/34 भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना गंगनहर, हरिद्वार।
मुकदमा संख्या 707/2023, धारा 307/34 भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली देवबंद, सहारनपुर।
मुकदमा संख्या 63/2024, धारा 307/34 भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली देवबंद, सहारनपुर।
मुकदमा संख्या 5/2024, धारा 120-बी भादवि एवं 40 प्रिजन एक्ट, कोतवाली देवबंद, सहारनपुर।
मुकदमा संख्या 33/2026, धारा 8/22(सी) एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार।
मुकदमा संख्या 132/2026, धारा 3/25 (1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार।
बरामदगी…
02 अवैध तमंचे
02 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
पुलिस टीम…
उपनिरीक्षक नीरज रावत।
हेड कांस्टेबल सुरेंद्र।
हेड कांस्टेबल गजपाल।
कांस्टेबल नसीबुद्दीन।
