
राजकुमार / हरिद्वार / कनखल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने हुड़दंग और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुन्ना पुत्र शाहिद तथा मोहम्मद दानिश पुत्र मुन्ना, दोनों निवासी अहबाबनगर, अंबेडकर मूर्ति के पास, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा एवं कांस्टेबल राजेश डोभाल की प्रमुख भूमिका रही।
