
शिवराज यादव / हरिद्वार। बुधवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक मायापुर अध्यक्ष अजय गिरी द्वारा आयोजित मंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में राममंदिर में चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि राममंदिर में चंदा चोरी से लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है जिससे आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है, इससे पूर्व केदारनाथ में सोना गायब होने का मामला हो या बद्रीनाथ धाम में चोरी का मामला हो इन सभी प्रकरणों से आमजन में रोष व्याप्त है, सरकार को चाहिए कि इन प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कराकर असली दोषियों को गिरफ्तार करें ना की महज छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराकर अपनी जिम्मेदारी से बचें।
महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल और महानगर कांग्रेस सचिव करन सिंह राणा ने कहा कि राममंदिर चंदा चोरी करने वाले असली दोषियों को सरकार बचाने का काम कर रही है जबकि सरकार को चाहिए था कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर मुख्य दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करें।
महानगर कांग्रेस कोषाध्यक्ष ओम मलिक और युवा नेता गौरव गोस्वामी ने कहा कि राममंदिर चंदा चोरी प्रकरण से भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है कि कैसे सरकार असली दोषियों को बचाने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस का प्रण हैं कि जबतक असली दोषियों को सजा नहीं मिलेगी कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है।
युवा नेता योगेश त्यागी और वार्ड अध्यक्ष नंदन शाह ने कहा कि राममंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार असली दोषियों को बचाकर देश को गुमराह कर रही है।
उपवास करने वालों में मुख्य रूप से मोहित अरियाल, रितेश पांडेय, नागेश रावत, राहुल शर्मा, सन्नी कौशल, तरनजीत सिंह, गोविंद पाण्डेय,मनोज अग्रवाल, संजय मखीजा, डुंगर सिंह, ऋषभ गिरी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
