
शिवराज यादव / हरिद्वार / सिडकुल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने लोकपाल कार्यालय परिसर में हंगामा कर रहे 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र स्थित लोकपाल कार्यालय में दो पक्ष आपस में विवाद करते हुए शोर-शराबा और झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी 13 आरोपितों को हिरासत में लिया।
सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए आरोपितों के नाम:
परवेज पुत्र इकराम, राशिद पुत्र रियासत, अकील अहमद पुत्र कासिम, फिरोज पुत्र मुमताज, मोहम्मद अखलद पुत्र सुल्तान, तौकीर पुत्र खलील अहमद, सोहेल पुत्र फैजान, मुजफ्फर पुत्र याकूब, दाऊद पुत्र इरफान अहमद, इंतजार पुत्र याकूब, समी पुत्र फैजान (निवासीगण पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार), उस्मान पुत्र इरफान (निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार) तथा हाक्कम पुत्र याकूब (निवासी घोसीपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार) शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान, अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र शाह, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र राजपूत, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल ऋतेन्द्र तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।
