
राजकुमार / हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने मंगलौर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जून 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कस्बा मंगलौर निवासी सावेज उर्फ पिन्टू (21 वर्ष), पुत्र शाहिद को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इस संबंध में कोतवाली मंगलौर में मुकदमा संख्या 331/2026 के तहत धारा 25(1-B)(a) आयुध अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बरामदगी…
एक 12 बोर का अवैध तमंचा।
दो जिंदा कारतूस।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…
हेड कांस्टेबल अमित शर्मा।
कांस्टेबल उत्तम सिंह।
