
राजकुमार / हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर त्वरित गति से किया जा रहा है।
बीएलओ कविता पाल शनिवार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आवास पहुंची।
एसएसपी द्वारा द्वारा मजबूत लोकतंत्र के लिए गणना प्रपत्र भरा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपद वासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है।
इस अवसर पर बीएलओ सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल और स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार चमोला उपस्थित रहे।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
