
शिवराज यादव / हरिद्वार / ज्वालापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 16 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी रानीपुर झाल क्षेत्र से आरोपी सालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 320 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल, प्रभारी चौकी बाजार, कांस्टेबल कपिल गोला, कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।
