
राजकुमार / हरिद्वार / रानीपुर। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा और उनके वाहन सीज़ कर दिए।
हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने “ड्रिंक एंड ड्राइव” के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 5 मई 2026 की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान शिवालिक नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इनमें एक स्कूटी एक्टिवा (UK08 AX 9938) चालक मुकेश सोही निवासी शिवालिक नगर फेस -02, रानीपुर तथा एक स्प्लेंडर बाइक चालक सौरभ कुमार निवासी भागूवाला, मंडावली, बिजनौर शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत हिरासत में लिया। साथ ही दोनों वाहनों – एक एक्टिवा स्कूटी और एक स्प्लेंडर बाइक को सीज़ कर दिया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।
