
राजकुमार / हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में 16 अप्रैल 2026 को कनखल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शंकर पुत्र दीपक निवासी डिग्गी भट्टा, शास्त्री नगर, थाना मेडिकल, जिला मेरठ (उ.प्र.) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना कनखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी और कांस्टेबल प्रलव चौहान शामिल रहे।
