
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 476/25 पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रेखा पाल को सौंपी गई थी। वहीं प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और सुरागरसी करते हुए आरोपी को हिसार से हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
इस अभियान में पुलिस टीम के सदस्य कांस्टेबल प्रदीप भंडारी और कांस्टेबल सोबन सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
