
राजकुमार / हरिद्वार / कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 18.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 04 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र फकीरचंद (22 वर्ष), निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से वेल्डर है और अधिक मुनाफा कमाने तथा अपनी नशे की लत का खर्च पूरा करने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में मुकदमा संख्या 131/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक शहजाद अली, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल इस्सार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल संजय रावत तथा कांस्टेबल आविद अली शामिल रहे।
