
शिवराज यादव / हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट को लेकर दावेदारी तेज होने लगी है। इसी क्रम में भाजपा पार्षद एवं समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने ज्वालापुर विधानसभा सीट की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को अपना आवेदन सौंपकर टिकट की मांग की।
भूपेंद्र कुमार वर्तमान में कनखल क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 स्थित रविदास बस्ती से भाजपा पार्षद हैं। वह लंबे समय से पार्टी संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही है।
अपनी दावेदारी को लेकर भूपेंद्र कुमार ने कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और लगातार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे और ज्वालापुर सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
