
राजकुमार / हरिद्वार / रानीपुर। रविवार 18 जनवरी की शाम कोतवाली रानीपुर को सेक्टर -04 पीठ बाजार में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली, सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो दो व्यक्ति 01- अयान पुत्र इकबाल, निवासी मौहल्ला पाँवधोई, थाना ज्वालापुर हरिद्वार व 02- सुल्तान पुत्र शकील निवासी उपरोक्त बीएचईएल के सिक्योरिटी गार्ड के साथ पीठ में ठेली लगाने को लेकर लड़ाई-झगड़ा व आमदा फौजदारी रहे थे, पुलिस ने मौके पर दोनों व्यक्तियों को काफी समझाया परंतु दोनो व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग एवं गाली-गलौच कर मारपीट एवं आमदा फौजदारी होने लगे।
जिस पर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनो अयान व सुल्तान उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
नाम पता आरोपी.…
1- अयान पुत्र इकबाल, निवासी मौहल्ला पाँवधोई, थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
2- सुल्तान पुत्र शकील, निवासी मौहल्ला पाँवधोई, थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- हे.का. जितेन्द्र चौधरी।
2- कानि. प्रेम सिंह।
