
राजकुमार / हरिद्वार / मंगलौर। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में काम करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।
बुधवार 14 जनवरी को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त शिवम को दबोच कर उसके कब्जे से 192 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल) बरामद की गई।अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त…
शिवम पुत्र प्रताप, निवासी ग्राम मंझौल, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी का विवरण…
कुल 192 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल)
पुलिस टीम…
1- उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज।
2- हे.कानि. सुरेश।
3- कानि. पंकज।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
