
राजकुमार / लखनऊ। KFuture Health Services Pvt. Ltd ने Zealthix Technologies Pvt. Ltd के सहयोग से बुधवार को लखनऊ में अपने OPD Health Plan की औपचारिक शुरुआत की। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जिनके अधिकतर मेडिकल खर्च अस्पताल में भर्ती हुए बिना ओपीडी (OPD) इलाज पर होते हैं, जबकि पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस में ऐसे खर्च आमतौर पर कवर नहीं होते।
कंपनी के अनुसार, लखनऊ जैसे शहर में एक सामान्य परिवार का सालाना ओपीडी खर्च लगभग ₹10,000 से ₹15,000 तक होता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह बजट-फ्रेंडली ओपीडी हेल्थ प्लान लॉन्च किया गया है, ताकि डॉक्टर फीस, दवाइयों और जांचों का खर्च आम लोगों की जेब पर भारी न पड़े।
एक क्लिक पर डॉक्टर, दवाएं और जांच…
OPD Health Plan के तहत उपभोक्ताओं को डॉक्टर कंसल्टेंसी, दवाइयों और डायग्नोस्टिक जांचों पर विशेष छूट एक क्लिक पर उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध होंगी, जिन्हें आने वाले समय में 24×7 किए जाने की योजना है।
18 से 85 वर्ष तक के लिए पात्र…
इस योजना का लाभ 18 से 85 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए ले सकता है। प्लान की शुरुआत मात्र ₹499 से होती है। समय-समय पर हेल्थ चेकअप, दवाइयों की सुविधा और अन्य सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी ने देश की प्रमुख दवा विक्रेता और डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता कंपनियों से टाईअप किया है, जिससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिल सकें।
उपलब्ध प्लान…
KFuture Health Services Pvt. Ltd द्वारा निम्नलिखित ओपीडी हेल्थ प्लान पेश किए गए हैं—
₹499 + GST – KFuture Sugam Health Plan
₹999 + GST – KFuture Titan Plan
₹2,999 + GST – KFuture Sampurna Suraksha Plan
₹4,999 + GST – KFuture Silver Health Plan
₹9,999 + GST – KFuture Gold Health Plan
₹14,999 + GST – KFuture Platinum Health Plan
प्रबंधन ने दी जानकारी…
इस अवसर पर KFuture Health Services Pvt. Ltd के प्रबंध निदेशक श्री मनीष रायजादा और Zealthix Technologies Pvt. Ltd के सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने योजना के लाभ और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में Zealthix से आशीष रस्तोगी तथा KFuture के वरिष्ठ प्रबंधन से शिवराज यादव, जयप्रकाश, राकेश कुमार, बृज किशोर, ज्ञान प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संपर्क विवरण…
KFuture Health Services Private Limited
First Floor, C-39, Sector-H, Aliganj, Lucknow-226024
फोन: 8881999893, 8881999894
ईमेल: support@kfuturehealth.com
वेबसाइट: www.kfuturehealth.com
यह ओपीडी हेल्थ प्लान शहरवासियों के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
