
राजकुमार / हरिद्वार / रानीपुर। थाना रानीपुर पर शुक्रवार 21 नवम्बर को वादी अमरचन्द्र पुत्र बटेश्वर लाल, निवासी पवनपुत्र कॉलोनी ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि गुरुवार 20 नवम्बर को बैरियर नं. -06 के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन POCO छीन लिया गया।
सूचना पर तत्काल मु.अ.सं. 466/25 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी एवं विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।
कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने मात्र 24 घण्टे के भीतर ही शनिवार 22 नवम्बर की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर जमालपुर नहर पटरी क्षेत्र से दो आरोपियों को धर दबोचा।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति हेतु छीना-झपटी करते हैं।
गुरुवार 20 नवम्ब को भी दोनों ने वादी से मोबाइल छीना था, जिसके पश्चात आरोपी समीर ने सिम को गंगनहर में फेंक दिया ताकि पकड़े न जा सकें।
दोनों आरोपी छीने गए मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नाम पता आरोपी…
1- प्रवेज पुत्र शमशाद, निवासी जमालपुर खुर्द, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।
2- समीर पुत्र मोहम्मद अली, निवासी गांधी आश्रम के पास, थाने की पुलिया स्योहारा, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी…
एक अदद मोबाइल फोन POCO मार्का, छीना गया।
पुलिस टीम…
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर।
2- अ.उ.नि. सुबोध घिल्डियाल।
3- हे.का. गोपीचन्द।
4- का. करम सिंह।
