
शिवराज यादव / हरिद्वार / रुड़की। दिनाँक 14 अगस्त 2025 को वादी मुकदमा अमजद पुत्र मो. अली, निवासी जौरासी जबरदस्तपुर रुड़की की लिखित तहरीर बाबत प्रतिवादी 1. रजा कुरैशी पुत्र अब्दुल वहीद, 2. जैद कुरैशी, 3. अनस कुरैशी पुत्रगण इस्लाम कुरैशी, 4. नौमान कुरैशी पुत्र शाहनवाज कुरैशी, 5. अब्दुल्ला कुरैशी पुत्र महबूब, 6. आसिफ कुरैशी पुत्र फारूख कुरैशी, 7. माजिद कुरैशी पुत्र इनाम कुरैशी, 8. आमिर कुरैशी पुत्र इदरीश उर्फ कालू, 9. सुऐब कुरैशी पुत्र शहीद, 10. अमजद कुरैशी पुत्र अनवार उर्फ अन्नू, 11. आशु कुरैशी पुत्र तुफैल, 12. फरमान कुरैशी पुत्र असलम निवासीगण ग्राम जौरासी, के द्वारा एक राय होकर लोहे की रॉड, लाठी-डण्डों व धारदार हथियारों से लैस होकर वादी के भाई मोहर्रम अली उर्फ लालू व अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करना जिस कारण वादी के भाई मोहर्रम अली उर्फ लालू की गम्भीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने के आधार पर कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में मु.अ.सं. 239/25 धारा 103,115(2),191(2),191(3),190,352 बीएनएस मे पंजीकृत किया गया।
जिस प्रकरण में मुकदमा उपरोक्त में 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, शेष अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम टीम द्वारा हत्या के शामिल अन्य 02 आरोपियों को मंगलवार 07 अक्तूबर को ग्राम जोरासी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार अभियुक्त…
1- आसिफ पुत्र फारूक, निवासी ग्राम जोरासी, उम्र 20 वर्ष।
2- शोएब पुत्र शाहिद, निवासी ग्राम जोरासी, जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की।
पुलिस टीम…
1- प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय, कोतवाली रुड़की।
2- व.उ.नि. लोकपाल परमार।
3- कानि. अनिल शर्मा, कोतवाली रुड़की।
4- कांस्टेबल भूपेंद्र।
5- कांस्टेबल रणवीर।
6- कानि. विशु पंवार, कोतवाली रुड़की।
