
राजकुमार / हरिद्वार / खानपुर। थाना खानपुर पर गुरुवार 02 अक्तूबर को शिकायतकर्ता गड्डू पुत्र रमेश निवासी ग्राम कलसिया द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 28 सितम्बर 2025 को ग्राम कलसिया में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान ग्राम निवासी विनीत पुत्र नेगपाल द्वारा उनके भतीजे विवेक (उम्र 13 वर्ष) को जान से मारने की नियत से गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा आरोपी घटना के पश्चात मौके से फरार हो गया, थाना खानपुर पर द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
हरिद्वार पुलिस की कुशल सुरागरसी, पतारसी एवं सटीक सूचना के आधार पर शुक्रवार 03 अक्तूबर को देर सांय आरोपी विनीत पुत्र नेगपाल निवासी ग्राम कलसिया, थाना खानपुर को ग्राम भोवावाली से घटना में प्रयुक्त अवैध अस्लाह (देशी तमंचा 12 बोर) सहित हिरासत में लिया गया।
आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता आरोपी…
विनीत पुत्र नेगपाल, निवासी ग्राम कलसिया, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी…
01 अदद देशी तमंचा 12 बोर।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. धर्मेन्द्र राठी, थानाध्यक्ष खानपुर।
2- उ.नि. बलन्त सिंह।
3- हे.कानि. भीम सिंह।
4- का. सुनील कुमार।
