
राजकुमार / हरिद्वार / कनखल। सोमवार 29 सितम्बर को थाना कनखल को सूचना मिली कि सुमित निवासी जगजीतपुर, कनखल की दयाल एंक्लेव में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर थाना कनखल पर मु.अ.सं. 284/25, धारा 109 BNS पंजीकृत की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए व प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार दबिश और सुरागों के आधार पर, बुधवार 01 अक्तूबर को सूचना पर सभी तीन फरार आरोपितों को थाना क्षेत्र बैरागी कैंप से हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि पहले सभी की आपस में जान-पहचान थी पुरानी किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया था।
बरामदगी…
1- एक अदद रिवाल्वर मय 04 जिन्दा कारतूस।
2- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, बिना नम्बर।
3- घटनास्थल पर प्रयुक्त कारतूस के खोखे।
पकड़ें गये आरोपित…
1- सावन पुत्र हरि सिंह, निवासी जमालपुर कलां, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार।
2- निशांत पुत्र गोविन्द, निवासी शांति बिहार कॉलोनी, लाल मंदिर, ज्वालापुर, स्थाई निवासी ग्राम रणसुरा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
3- कृष्णा पुत्र तेजपाल, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, लाल मंदिर, थाना कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह।
2- व.उनि. नितिन चौहान।
3- उ.नि. सुधांशु कौशिक।
4- हे.का. सन्नी सिंह।
5- का. सतेन्द्र सिंह रावत।
6- का. प्रलव चौहान।
7- का. उमेद सिंह।
