
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिये एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने हेतु कड़े दिशा निर्देश दिये गए हैं।
जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी करते हुए दौराने चैकिंग नशा तस्कर रिजवान को 285 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं.- 951/25 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त…
रिजवान पुत्र शफीक, निवासी ग्राम नेहन्दपुर सुठारी, थाना लक्सर, हरिद्वार, उम्र-38 वर्ष।
विवरण बरामदगी…
1- DICYCLOMINE HCL TRAMADOL HCL AND ACETAMINOPHEN के कुल 285 CAPSULES (SPASMO)
2- एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. नीरज रावत।
2- कानि. महेन्द्र सिंह।
3- कानि. अनील वर्मा।
