
शिवराज यादव / हरिद्वार / पथरी। नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों व नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा बुधवार 03 सितम्बर को सायंकालीन चेकिंग के दौरान गुर्जर बस्ती तिराहा, साधना सदन कृषि फार्म गेट के पास से एक अभियुक्त को 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस व स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया है, कि उसने ये चरस 2-3 माह में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्वंय निकालकर एवं आस पास के लोगों से ख़रीद कर एकत्रित की थी जिसे वो आज पुरकाजी की ओर बेचने जा रहा था।
पुलिस द्वारा थाना पथरी में NDPS की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नाम पता आरोपित…
पप्पू पुत्र सिमरू, निवासी धनपुरा, निकट रविदास मंदिर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र-लगभग 50 वर्ष।
बरामदगी…
1- 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस, कीमत लगभग ₹02,00,000/
2- एक स्कूटी।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं.- 518/25 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट।
पुलिस टीम…
1- नताशा सिंह, क्षेत्राधिकारी लक्सर, हरिद्वार।
2- उ.नि. मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष पथरी।
3- उ.नि. अशोक सिरसवाल।
4- अ.उ.नि. मुकेश राणा।
5- का. राकेश नेगी।
6- का. मुकेश चौहान।
7- का. सुखबिंदर सिंह।
