
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। दिनांक 13.07.25 को भिक्कमपुर लक्सर निवासी शिकायतकर्ता ने कोतवाली लक्सर पर तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अनित पुत्र राजकुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने आरोपी अनित की तलाश में जनपद के सम्भावित स्थानो व बाहरी राज्यों पर जाने वाले ठिकानों पर भी नजर रखना शुरु किया लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिया लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
बुधवार 06 अगस्त को लक्सर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी /पतारसी मैनुअली/तकनिकी की सहायता से आरोपी को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया। अपहर्ता के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा. न्यायालय से समक्ष पेश किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं.722/25
धारा137(2)/ 87/64(1) बीएनएस व 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम।
पकड़ा गया आरोपित…
अनित पुत्र राजकुमार, निवासी फतवा थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. नवीन सिंह चौहान।
2- हे.कानि. विनोद कुमार।
3- कानि. अजीत तोमर।
4- म.कानि. रीतु शर्मा।
