
राजकुमार / हरिद्वार / कनखल। 18.06.2025 को वादी नीरज कोठरी पुत्र गोपाल दत्त, नि. राजघाट द्वारा थाना कनखल पर तहरीर दी कि दरिद्र भंजन मन्दिर से घण्टा, चैन, ताले, आरती की थाली आदि चोरी हो गयी है उक्त सूचना पर थाना कनखल पर मु.अ.स. 168/25 धारा 305.317(2) BNS पंजीकृत किया गया।
धार्मिक आस्था से जुड़े मामले में तत्काल कार्यवाही पर जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से सुरागरसी पतारसी करते हुए सबूत जुटाए गए तो पहले भी कई चोरी की वारदातों में जेल जा चुका सन्नी द्वारा उक्त घटना कारित करना प्रकाश में आया। प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से मंदिर से चुराया गया सामान बरामद किया। विधिक कार्यवाही जारी है।
पकड़ा गया आरोपित…
सन्नी पुत्र सतपाल, नि. कुम्हारगढा कनखल, हरिद्वार।
बरामदगी…
मन्दिर से घण्टा, चैन, ताले, आरती की थाली।
पुलिस टीम…
1- हे.का. राकेश राणा।
2- हे.का. रविन्द्र तोमर।
