
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। ऑपरेशन लगाम को सफल बनाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों / कोतवाली के प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा द्वारा टीमों का गठन कर संघन चैकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब/मादक पदार्थो, मोडीफाईड साईलेन्सर, हूटर लगे वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालो, ब्लैक फिल्मिंग लगे वाहनों एवं रैश ड्राईविंग / स्टंट करने वालो के विरूध अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग की गयी।
अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत 25 वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही व सार्वजनिक स्थानों पर शराब / मादक पदार्थो का सेवन करने व संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 27 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गयी।
कार्यवाही का विवरण…
1- ड्रकंन ड्राइविंग /सीज वाहन एमवी एक्ट- 02 चालान।
2- एमवीएक्ट नकद 23 चालान से ₹11500/- संयोजन शुल्क।
3- 81 पुलिस एक्ट के कुल 27 चालान से ₹5750/- रुपये संयोजन शुल्क।
