
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। वादी निवासी वार्ड नं. -05 लक्सरी थाना कोतवाली लक्सर द्वारा थाने पर अपनी पुत्री के बिना बताये घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी अंकित करायी गयी थी, दिनांक 24.04.2025 को लड़की की सकुशल बरामदगी के पश्चात लडकी द्वारा अपने साथ अपने ही गावं के एक लड़के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने व नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने की बात कही गयी। जिस पर कोतवाली लक्सर पर बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना की सत्यता /अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की धरपकड़ हेतु अभियुक्त के सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त को शनिवार 26 अप्रैल 25 को दबोचने में सफलता हासिल की।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं. 453/25 धारा 64(1)/123/87 बीएनएस।
गिरफ्तार अभियुक्त…
नबील पुत्र नजाकत, निवासी लक्सर वार्ड नं. -05, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. विपिन कुमार।
2- उ.नि. डिम्पल जोशी।
3- अ.उ.नि. रंजीत नौटियाल।
4- कानि. अरूण नेगी।
