कोटद्वार । पुलिस उपमहानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तराखंड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी के आदेश अनुपालन में रविवार को एफएसओ कोटद्वार सुरेश चन्द्र ने जीएसटी सेन्टर एकाउंट अकेडमी, बालासोड तिराह नजीबाबाद रोड कोटद्वार में जाकर जीएसटी सेन्टर के भविष्य के कर्णधार विद्यार्थियों को अग्निशमन, उपकरणों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गयी और आग लगने पर फायर उपकरणों के संचालन करने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसके पशचात घरेलू गैस सिलेण्डर में आग लगने पर अपने को सुरक्षित रखते हुए सिलेण्डर की आग बुझाने के सम्बन्ध में उचित जानकारी दिशा निर्देश दिये गये। कार्यक्रम के अंत में अग्निशमन प्रशिक्षण सेन्टर के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा व अग्निशमन अधिकारी ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग व प्रमाण पत्र वितरित किए ।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
