
शिवराज यादव / हरिद्वार / सिडकुल। थाना सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद में सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में वंशपाल आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच एवं कार्रवाई के क्रम में 9 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों दीपांशु पाल पुत्र राजीव पाल एवं वंशपाल पुत्र प्रवीन पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी एवं कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।
