
शिवराज यादव / हरिद्वार / ज्वालापुर। पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को 11.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लालपुर से आगे नहर पटरी पुल जटवाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते के पास से सयान उर्फ नोनू पुत्र मोहर्रम निवासी मोहल्ला सोनिया बस्ती, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल सुनील शर्मा, कांस्टेबल अर्जुन चौहान और कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।
