
शिवराज यादव / हरिद्वार / रानीपुर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 मई 2026 की रात रानीपुर पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विष्णुलोक कॉलोनी स्थित सोलर प्लांट के पास चेकिंग करते हुए पुलिस ने दो युवकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
पुलिस टीम द्वारा दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत हिरासत में लेते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल पुत्र स्व. सुभाष सिंह निवासी जटनीवाला, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शास्त्रीनगर कनखल तथा दीपांशु पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी मोहल्ला कड़च्छ, थाना ज्वालापुर शामिल हैं। दोनों की उम्र 24 वर्ष बताई गई है।
सीज किए गए वाहनों में बाइक नंबर UK08BB/1276 तथा स्प्लेंडर बाइक नंबर UK08AX/2610 शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल नरेंद्र राणा एवं कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।
