
शिवराज यादव / हरिद्वार / खानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस ने कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 100 लीटर लाहन और अवैध रूप से संचालित भट्ठी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही 05-05 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर कोतवाली खानपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बीरमपाल द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी गई। मौके से लगभग 100 लीटर लाहन बरामद हुआ, जिसे नष्ट कर दिया गया। वहीं भट्ठी को भी तोड़कर समाप्त किया गया।
पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में ओमपाल पुत्र खजान निवासी लालचंद वाला को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोतवाली खानपुर में दर्ज मुकदमों के अनुसार मु0अ0सं0 150/2026 में आरोपी ओमपाल पुत्र खजान निवासी लालचंद वाला, उम्र 42 वर्ष के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं मु0अ0सं0 151/2026 में आरोपी बीरमपाल पुत्र कुरड़ी, थाना खानपुर, उम्र 45 वर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय पूनिया, हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह, कांस्टेबल अशोक, बलवीर, महावीर और होमगार्ड प्रवीण कुमार शामिल रहे।
