
राजकुमार / हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस का उपद्रवियों और हुड़दंगियों पर लगातार प्रहार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में क्षेत्र में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडों, इनामी बदमाशों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 25 मई 2026 को कनखल पुलिस टीम ने लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर माहौल खराब करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनिल कुमार पुत्र नकली राम निवासी शास्त्रीनगर सीमाद्वार, थाना वसंत विहार, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जसबीर चौहान और कांस्टेबल रघुवीर सिंह कण्डारी शामिल रहे।
