
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। मंगलवार 19 अगस्त को चेतक कर्म.गणो को लक्सर क्षेत्र में 03 नाबालिग बच्चे डरे सहमे भटकते दिखाई दिए जिनकी उम्र 08 से 12 वर्ष के बीच थी।
बच्चों से पूछताछ कर उसके परिजनो के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो तीनों बच्चे डरे सहमे होने के कारण अपना पता स्पष्ट नही बता पा रहे थे।
जिसपर पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त तीनों बच्चों को अपने साथ लाकर खाना-पीना खिलाकर शालीनता / प्यार से पूछताछ करने का प्रयास किया गया लेकिन तीनों बच्चों के पास अपने परिजनों व परिचितो के सम्पर्क नम्बर नही थे जिस कारण पुलिस को परिजनों तक पहुचने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी ।
लक्सर पुलिस द्वारा उक्त तीनों बच्चों के पते के सम्बन्ध में जानकारी जुटाकर परिजनों के सम्पर्क नम्बर उपलब्ध कर परिजनों से सम्पर्क किया गया। परिजनों को जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने पर सम्पर्क किया गया और बताया कि उक्त तीनों बच्चो में से 02 बच्चे सगे भाई व एक उनका दोस्त है, जो दिनांक सोमवार 18 अगस्त को दिल्ली से लोकल ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुँच गए।
बच्चों के परिजनों को हरिद्वार बुलाकर बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का तहदिल से धन्यवाद किया।
पुलिस टीम…
1- अ.उ.नि. रंजीत नोटियाल।
2- हे.कानि. मनोज मिनान।
3- हे.कानि. मोहन खोलिया।
4- कानि. ध्वजवीर सिंह।
5- म.होगा. वन्दना।
