
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। शुक्रवार 01 मई को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 17 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए कुल ₹8,500 का संयोजन शुल्क वसूला। इसके साथ ही सभी आरोपियों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सामाजिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे में आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में व.उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, हे.कां. दिनेश गुप्ता, हे.कां. प्रवीण कुमार, कां.गुलबहार, कां.भूपेंद्र सिंह, कां.प्रदीप भंडारी, कां.अनूप और हे.कां. वीरेश खत्री शामिल रहे।
