
शिवराज यादव / हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम ने दिनांक 18 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा, निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर, हरिद्वार को पीठ बाजार स्थित नटराज एजेंसी के पास से हिरासत में लिया।
आरोपी के कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, ₹920 नगद और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। मामले में कोतवाली ज्वालापुर में मु.अ.सं. 653/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 79/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम, मु.अ.सं. 555/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, मु.अ.सं. 562/2023 धारा 8/21 NDPS एक्ट और मु.अ.सं. 862/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, प्रभारी चौकी रेल, कांस्टेबल अमित गौड़, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल दीपक वाली और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।
