
शिवराज यादव / हरिद्वार / रानीपुर। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रविवार को ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओ के साथ एक जनरल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार द्वारा दुकान में छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की शिकायत पर तत्काल पीड़िताओं के परिजनों की लिखित तहरीर पर थाने पर पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिकाओं का मेडिकल करवाकर वाद अंकित किये गये एवं अभियोग में नामजद आरोपी एवं जरनल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार अनुज बालिया पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गढ़, पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को घटना के 12 घण्टे के भीतर ही सोमवार को गढमीर तिराहे से धर दबोचा।
आरोपित के विरूद्धअग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपी…
अनुज बालिया पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गढ़, पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक।
2- अ.उ.नि. राकेश सिंह, चौकी प्रभारी सुमननगर।
3- उ.नि. पूजा पाण्डेय।
4- कानि जयदेव।
5- कानि. महेन्द्र तोमर।
