
शिवराज यादव / हरिद्वार / सिडकुल। थाना सिडकुल गेट के सामने हुड़दंग मचाने और आपस में लड़ाई-झगड़ा करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को थाना सिडकुल गेट के सामने दो व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर आमादा थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे।
मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान सुदेश कुमार (41 वर्ष) पुत्र फूल सिंह और राकेश कुमार (48 वर्ष) पुत्र पलटू राम, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल कुलदीप डिमरी शामिल रहे।
