
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया।
दिनांक 06 मई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करते हुए शराब का सेवन कर रहे 31 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 15,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई के बाद सभी व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक भजराम चौहान, उप निरीक्षक नवीन चौहान, उप निरीक्षक सुभाष जखमोला, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, कांस्टेबल अनिल शर्मा, कांस्टेबल रणवीर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
