
राजकुमार / हरिद्वार / पिरान कलियर। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 09 लोगों का शांति भंग में चालान किया है। पुलिस द्वारा आरोपितों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार इमलीखेड़ा क्षेत्र में घर के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और 08 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं कलियर महमूदपुर क्षेत्र में बच्चों के खेल के दौरान क्रिकेट की गेंद लगने को लेकर पड़ोसी महिला से विवाद होने पर एक व्यक्ति का चालान किया गया।
पुलिस द्वारा जिन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें लाखन पुत्र साधूराम, मुनेश कुमार पुत्र साधूराम, विशाल पुत्र जयपाल, अंकित पुत्र साधूराम, अजय पुत्र नाथीराम, अजीत पुत्र नाथीराम, सचिन पुत्र बबलेश एवं मोहित सैनी पुत्र राजकुमार निवासी मोहम्मदपुर पांडा, कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार शामिल हैं। इसके अलावा शमी पुत्र अजीब निवासी महमूदपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, आनंद कुमार, कांस्टेबल आबिद, सुबोध कुमार, होमगार्ड सुशील कुमार एवं पीआरडी जवान मनोज कुमार शामिल रहे।
